नकोदर। एनआरआई महिला देरी के कारण अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने में नाकाम रही। महिला का आरोप है कि उसके बेटा न होने के कारण पति दूसरी शादी कर रहा है। लेकिन पति का कहना है कि उसका तलाक हो चुका है। अब पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया है और जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को साथ लेकर इटली निवासी जसवीर कौर पुत्री सोहल लाल ने बताया कि उसकी शादी परमजीत सिंह सोढी पुत्र पूर्ण चंद निवासी गांव टुट कलां नकोदर से 28 फरवरी 2001 को हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं, जिस कारण उसका पति उसे परेशान करता था और दूसरी शादी करने की धमकी देता था। शादी के बाद से ही वह परमजीत सिंह के साथ इटली चली गई। फरवरी 2012 में मुझसे (जसवीर कौर) मारपीट कर दोनों बेटियों को साथ लेकर भारत आ गया। अधिक चोटें लगने के कारण उसे अस्पताल में रहना पड़ा। इसके बाद परमजीत सिंह वापिस इटली आ गया था। अब 21 अप्रैल 2013 को परमजीत दूसरी शादी करने के लिए भारत आ गया, जिसके पीछे मुझे भी आना पड़ा। एनआरआई महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति गांव चिट्टी में दूसरी शादी कर रहा है। जब तक एनआरआई महिला पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंची थी तो सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं।
उधर, एनआरआई दूल्हे परमजीत सिंह का दावा है कि कोर्ट में उसका तलाक हो चुका है। उसने तलाक की कापियां भी दिखाई। यह तालाक दो मार्च को हुआ है। जसवीर कौर ने कहा क तलाक के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। तलाक के कागजों में जो पता लिखा गया है, वह भी गलत है।
डीएसपी परमजीत सिंह हुंदल का कहना है कि दोनों पक्षों की बात सुनी गई है। जब तक वह घटना स्थल पर पहुंचे थे तो शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं।