फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दातर से बच्चे का सिर कलम कर डाला

Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
माहिलपुर (होशियारपुर)। इलाके के गांव जंडोली में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति ने दातर से दस वर्षीय बच्चे का सिर कलम कर डाला। लोगों ने हत्यारे को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बलकार चंद (10) वीरवार सायं अपने पिता अशोक पाल और माता कमलेश रानी के साथ खेतों से तूड़ी लेने जा रहा था। वह माता-पिता से पीछे रह गया। इस बीच बलकार को बलविंदर सिंह उर्फ बिंदा (54) ने पकड़ लिया। बलकार के चीख सुनकर उसके माता-पिता ने पीछे मुड़कर देखा लेकिन जब तक वो कुछ समझ पाते बिंदा ने दातर से बलकार की गर्दन धड़ से अलग कर डाली और भाग गया। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। बलकार के धड़ और सिर को उसके घर पहुंचा कर कातिल की तलाश की गई तो वह (बिंदा) पास ही के एक गेहूं के खेत में बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें