कपूरथला। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा.प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि देश का वर्तमान राजनैतिक नेतृत्व हिंदू विरोधी मानसिकता का है। ऐसे में हिंदू समाज को अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए खुद शक्ति विकसित करनी होगी।
डा.तोगड़िया शुक्रवार को कपूरथला में आयोजित धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर बंजरग दज पंजाब के प्रधान नरेश पंडित भी साथ थे। तोगड़िया ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है। इस सच को कोई झुठला नहीं सकता। उन्होंने युवा शक्ति से जागरूक होने का आह्वान किया। तोगड़िया ने कहा कि हिंदुओं को अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए खुद लड़ाई लड़नी होगी।
शहर के धर्म सभा मंदिर में प्रवीण तोगड़िया को कार्यकर्ताओं ने धर्म रक्षा समर्पण निधि के तहत एकत्र धनराशि सौंपी।