कपूरथला। प्रमोशन में रिजर्वेशन और संविधान संशोधन बिल 117 के विरोध में अन रिजर्व कर्मचारी एसोसिएशन(यूरिया) ने रेडिका के वर्कशाप गेट पर रोष प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपने वोट बैंक के लिए लोगों के जाति आधारित बांटना चाहती है। सामान्य वर्ग की मांग है कि प्रमोशन में आरक्षण बिल्कुल बंद किया जाए और उनके साथ खिलवाड़ न किया जाए। माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का सम्मान किया जाए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरजभान शर्मा ने बताया कि आरक्षण के माध्यम से योग्य प्रतिभाओं का हक छीनकर अयोग्य व नकारा व्यक्तियों को देने की साजिश रची जा रही है। सरकार स्वस्थ्य प्रतियोगिता का मजाक उड़ा रही है। वहीं, जातिगत आरक्षण के नाम पर आरक्षित वर्ग के अधिकारी, नेता, धनाढ्य व पूंजीपति लाभ उठा रहे हैं जबकि गरीब वंचित हैं। उन्हें प्रमोशन में रिजर्वेशन की नहीं अपितु सरकारी मदद की आवश्यकता है।
इस मौके पर अनिल शर्मा, सुखबीर सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव, तरसेम सिंह, बूटा राम, मनदीप सिंह, केपी चौहान, जसपाल सिंह, शाम सुंदर शर्मा, देवेंद्र सिंह, काबल सिंह, बलवंत सिंह, रसवेल सिंह, प्रवीण कुमार, विनय कुमार, दिनेश कुमार, जसबीर सिंह, सुरेश कुमार व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
पेंशनरों का प्रदर्शन, काला दिवस मनाया
पंजाब गवर्नमेंट पैंशनर्स यूनियन ने पंजाब सरकार द्वारा मांगें न मानने के विरोध में पेंशनर्स-डे को काला दिवस के रूप में मनाया और शहर के मुख्य बाजार से रोष मार्च निकालकर जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर पंजाब अध्यक्ष प्रिंसिपल केवल सिंह, सरपरस्त प्रिंसिपल वरियाम सिंह और जिला सचिव गुरदीप सिंह ने 20 दिसंबर को मोहाली पहुंच कर संयुक्त एक्शन कमेटी की रैली में भाग लेने के लिए जोरदार तैयारियां करने का आह्वान किया। रोष मार्च से पहले विरसा विहार में जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पंजाब सरकार की सख्त आलोचना की। इस अवसर पर अध्यक्ष केवल सिंह, सुच्चा सिंह, इकबाल सिंह, देस राज, राज कुमार, पुलिस यूनियन के अध्यक्ष सेवा सिंह, पन्नू राम सुमन, सुखदेव सिंह, मोहन आदि उपस्थित थे।