फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई महिला, ड्राइवर से कार और तीन लाख लूटे

Thu, 13 Dec 2012 05:30 AM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला। नगर के व्यस्ततम क्षेत्र माल रोड से लांसर गाड़ी में सवार छह लोगों ने एनआरआई महिला को ड्राइवर समेत अगवा कर गाड़ी और तीन लाख रुपये नगदी लूट ली।
विज्ञापन

थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में एनआरआई महिला सर्बजीत कौर (34) पत्नी शमिंद्र सिंह निवासी कस्सोचाहल (मूल निवासी टोरंटो, कनाडा) ने बताया कि वह 10 दिन पहले ही कनाडा से अपने ससुराल आई थी। हर साल की तरह इस बार भी उसने अपने नानके गांव खैड़ा दोना निवासी हरविंद्र सिंह (30) पुत्र बलवंत सिंह को गाड़ी चलाने के लिए अपने साथ रखा है। सर्बजीत कौर के मुताबिक हरविंद्र को साथ रखने को लेकर गांव खैड़ा दोना निवासी हरविंद्र के मामा बख्तावर सिंह व उसका छोटा बेटा सतनाम सिंह रंजिश रखते थे। मंगलवार को वह अपने बेटे को साथ लेकर शहर आई थी। गाड़ी हरविंद्र चला रहा था। इसी दौरान बेटा किसी काम से बाजार में गया था। पुरानी रंजिश के चलते बख्तावर और सतनाम ने मौका देखकर चार साथियों के साथ उनका पीछा किया तथा माल रोड पर ड्राइवर से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर उन्हें गाड़ी सहित अगवा कर लिया। काला संघिया मार्ग पर ले जाकर दोनों को उतार दिया और गाड़ी और उसमें पड़े तीन लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
पुलिस ने मंगलवार देर रात ही लूटी गई स्कार्पियो और लूट के दौरान वारदात में इस्तेमाल की गई लांसर गाड़ी को बरामद कर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें