फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
नवांशहर। तहसील बलाचौर के गांव गढ़ी कानूगो के पास शनिवार रात तेज रफ्तार स्कोडा कार के पेड़ से टकराने से जालंधर के तीन लोगों की मौत हो गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ से टकराने के बाद कार के दो टुकड़े हो गए और भारी भरकम पेड़ भी टूट गया। बलाचौर पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 279 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जालंधर से चंडीगढ़ की ओर जा रही काले रंग की स्कोडा कार शनिवार रात लगभग 11 बजे गांव गढ़ी कानूगो के पास बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बड़ी कार होने के बावजूद कार के दो टुकड़े हो गए और उसके हिस्से सड़क पर बिखर गए। कार सवार जालंधर निवासी तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मामले की जांच कर रहे एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि हादसे में मरने वालों की पहचान जालंधर के टैगोर नगर निवासी श्रेय कोहली, न्यू जवाहर नगर निवासी धीरज जैन व एफसीआई कालोनी निवासी ऋषभ कुमार के रूप में हुई है। तीनों जालंधर के व्यापारी थे और आपस में दोस्त थे। वे किसी काम के सिलसिले में चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें