फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा में 14 से पहले स्थान पर पहुंचा प्रदेश

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने दावा किया है कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश 14वें से पहले स्थान पर आ गया है। बादल रविवार को आदमपुर के ख्याला स्थित संत बाबा भाग सिंह इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा इस संस्थान को जल्द ही यूनिवर्सिटी का दर्जा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

बादल ने संत बाबा मलकीयत सिंह द्वारा पिछड़े इलाके में शिक्षा के प्रसार, पुल निर्माण व सेहत सुविधाओं में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और संस्थान को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। बादल ने कहा कि पिछले पांच साल के दौरान प्रदेश में नौ नई यूनिवर्सिटी के अलावा 17 कालेजों की स्थापना की गई है। बादल ने भ्रष्टाचार व अन्य बुराइयों के खात्मे के लिए जनता से सहयोग देने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि सूबे में शिकायत निवारण कमेटियों का पुनर्गठन किया जाएगा और शिकायत निवारण अधिकारियों की भर्ती भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा प्रदेश में अधिकारियों की कमी को पूरा करने के लिए भरती की जा रही है, जो हर साल की जाएगी। इस दौरान राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भूदड़, सीपीएस पवन टीनू, सोहन सिंह ठंडल, विधायक परगट सिंह, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद भी मौजूद थे।


मेरी तो दुआ है मनप्रीत हर मोर्चे पर ऐसे ही सफल हो
बादल से जब पूछा गया कि पीपीपी के मनप्रीत बादल का कहना है कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है तो सीएम बादल मजाक भरे अंदाज में कहा कि हम विफल तो मनप्रीत हर मोर्चे पर सफल हुए हैं। हमारी तो दुआ है कि वह ऐसे ही हर मोर्चे पर सफल रहे, जैसे अब हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें