फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा को मध्यावधि चुनाव की संभावना

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नरिंदर कुमार कश्यप ने मध्यावधि चुनाव की संभावना जताई है। उनके मुताबिक समाजवादी पार्टी की ओर से 55 उम्मीदवारों की घोषणा इसका स्पष्ट संकेत है। कश्यप शनिवार को जालंधर में प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने बसपा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि पंजाब के विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं था, लेकिन लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी को मजबूत करने के लिए नई कार्यकारिणी घोषित की गई है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रकाश सिंह जंडाली को प्रधान, अरजन सिंह बावा को उपप्रधान, गुरलाल सैला को महासचिव, नछत्तर पाल सिंह को महासचिव, सुखविंदर कोटली को मीडिया कोआर्डिनेटर, अजीत सिंह को महासचिव, जोगा सिंह को महासचिव और गुरचरन सिंह को भी महासचिव घोषित किया गया। इस कार्यकारिणी में कुल 37 सदस्यों को शामिल किया गया है।
नरिंदर कश्यप ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियां गलत हैं। सरकार पर कई आरोप भी लग रहे हैं, लेकिन बसपा का उद्देश्य भाजपा को केंद्र की सत्ता में नहीं आने देना है। इसलिए बसपा केंद्र की कांग्रेस का साथ दे रही है। पंजाब सरकार के बारे में उन्होंने कहा कि लोगों ने बादल सरकार पर विश्वास करके दोबारा सत्ता दी है, लेकिन अब इस सरकार से लोगों का विश्वास उठ गया है। पंजाब सरकार को लोगों के हित के लिए काम करना चाहिए। इस अवसर पर बसपा कोआर्डिनेटर प्रकाश भारती सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें