कपूरथला। टाऊन हाल स्थित विश्वकर्मा भवन में पुस्तक प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के शुभारंभ मौके पर गुुरु नानक खालसा कालेज के प्रिंसिपल डा.सुखविंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का स्रोत है और इन्हें संभालने एवं पढ़ने की प्रथा हमारी विरासत का बेशकीमती अंग है।
साहित्य सभा सुल्तानपुर लोधी के अध्यक्ष डा.स्वर्ण सिंह ने मेले की उद्घाटन रस्म अदायगी के बाद कहा कि गुरु साहिबान के समय भी पोथी को संभालने, पढ़ने और आदर देने की परंपरा थी, जिसका असर आज भी हमारी संस्कृति पर है। इस मौके पर एसडीएम कुलदीप सिंह चंदी ने पुस्तक प्रदर्शनी लगाने पर प्रबंधकों को बधाई दी। साहित्य सभा संरक्षक नरिंदर सिंह सोनिया, डा.हरजीत सिंह, प्रधान स्वर्ण सिंह, बिंदर कर्मजीत पुरी, रविंदर राकी, रजिंदर सिंह राणा, विक्रमजीत सिंह, मुख्तयार सिंह चंदी, शिंगारा सिंह, दलबीर सिंह, नवरूप सिंह, जसपाल सिंह, दर्शन सिंह, राजकुमार, राम शेर, रमन, निरवैर, जगीर सिंह आदि उपस्थित थे।