फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में एनआरआई महिला सहित 3 की मौत

Sat, 10 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। होशियारपुर-टांडा रोड पर शुक्रवार दोपहर गांव हरदोखानपुर के पास सड़क हादसे में एक महिला सहित 3 लोगों की मौत हो गई। महिला एक दिन पहले ही न्यूजीलैंड से आई थी और उसका पति शनिवार को आने वाला है।
विज्ञापन

होशियारपुर टांडा मुख्य मार्ग स्थित गांव हरदोखानपुर के पास एक कार ने आगे जा रहे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार चालक सुरिंद्र पाल पुत्र बलदेव सिंह निवासी विलासपुर की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ बैठी बलजीत कौर पत्नी बलराज निवासी भूनों जो एक दिन पहले ही न्यूजीलैंड से अपने बेटे सहित आई थी। उसका पति शनिवार को आने वाला है। वह हादसे में घायल हो गई। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि वह अपने ससुराली परिजनों में आयोजित होने वाली शादी समारोह में शामिल होने आई थी। जबकि मोटरसाइकिल सवार जतिंद्र सिंह पुत्र सूर्यभान निवासी शंकर नगर तथा कुलदीप सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी कपूरथला हादसे का शिकार हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया जहां कुलदीप सिंह की मौत हो गई। जबकि जतिंद्र सिंह एक निजी अस्पताल में भरती है। है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें