फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की नसीहत तार-तार

Sun, 04 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व सांसद राहुल गांधी की जालंधर फेरी में नेताओं को दी गई नसीहत का भी असर चंद दिनों बाद ही खत्म हो गया। हालात यह है कि दिल्ली में होने वाली रैली के लिए कांग्रेसी एक दर्जन से ज्यादा गुटों में रवाना हुए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी रैली रविवार को होने जा रही है। इससे पहले पिछले दिनों राहुल गांधी जालंधर के आदमपुर में आए और नेताओं के साथ लंबी वार्ता करके चले गए, बीच-बीच में गुटबंदी के कारण हुई हार की नसीहतें भी देते रहे। इसका असर चंद दिन भी नहीं रहा। जालंधर के कांग्रेसी एकजुट नहीं बल्कि और कई गुटों में बंट गए। सांसद मोहिंदर सिंह केपी खुद पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। जिला प्रधान अरुण वालिया अपनी अलग टीम के साथ दिल्ली रवाना हुए। कांग्रेसी पार्षद राजा व उनकी टोली अलग से निकलने की तैयारी कर रही थी। पूर्व मंत्री अवतार हेनरी अलग से अपने नेताओं के साथ दिल्ली जाने के लिए तैयार थे। जालंधर से ही कांग्रेसी एक दर्जन से अधिक गुटों में बंटकर दिल्ली रवाना हुए।
जालंधर में ही कांग्रेस कई गुटों में बंटी हुई है। पूर्व सीएम बीबी राजिंदर कौर भट्ठल के खासमखास जिला प्रधान अरुण वालिया व पीपीसीसी के सचिव वरिंदर शर्मा के पास जिले की कमान है। इस कारण कैप्टन अमरिंदर सिंह की टीम उनके सारे कार्यक्रमों में आने से गुरेज करती है। वहीं सांसद केपी अपना खेमा अलग चला रहे हैं। जालंधर वेस्ट के पार्षदों ने अपनी अलग टोली बना रखी है, जो केपी के खिलाफ खुलकर दौड़ रहे हैं। जालंधर में कैंट से चुनाव लड़ने वाले जगबीर बराड़ खुद को अलग-थलग महसूस कर रहे हैं। बराड़ को पीपीपी से तोड़कर कैप्टन ने कांग्रेस ज्वाइन करवाई थी, तभी से बराड़ के विरोध में कई कांग्रेसी नेता हैं, जो कैंट से चुनाव लड़ने की तैयारी करके बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें