फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक संसाधनों के प्रयोग को खोजों तकनीक

Mon, 15 Oct 2012 12:00 PM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित भारतीय विज्ञान सम्मेलन एंड एक्सपो रविवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में राज्यपाल शिवराज वी पाटिल ने मुख्य मेहमान रहे। इस मौके पर संत बलबीर सिंह सीचेवाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्यपाल शिवराज वी. पाटिल ने कहा कि भारत में महान वैज्ञानिक उपलब्ध हैं और देश में ही रिसर्च व डेवलपमेंट के लिए महान क्षमता भी है। इससे मानवता की आवश्यकताओं के लिए नई तकनीकों का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने प्राकृतिक भंडारण के बारे में कहा कि यह भंडार असीमित हैं, बस जरूरत इस बात की है कि इनको किस तरह बेहतरीन ढंग से इस्तेमाल किया जाए। इसके लिए सामूहिक ज्ञान का प्रयोग किया जाना चाहिए।
संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि प्राकृतिक स्त्रोतों को दूषित कर स्वयं को समाप्त करने का रास्ता न बनाएं। धार्मिक ग्रंथों से उल्लेख करते हुए पीर फकीरों के दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वायु की गुरु के समान, जल की पिता के समान और धरती की मां के समान पूजा करनी चाहिए। इन्हें दूषित न करते हुए अपने पूर्वजों की भांति प्रदूषण रहित स्वस्थ व लंबा जीवन यापन करना चाहिए।
विज्ञापन

एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल में कहा कि इस सम्मेलन में 550 रिसर्च पेपर पढ़े गए। दो हजार वैज्ञानिकों ने विभिन्न मुद्दों पर ठोस हलों के लिए गहराई से सोचा और 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी को सराहा। पीटीयू के वाइस चांसलर डा. रजनीश अरोड़ा ने कहा कि सभी रिसर्च कार्य मानवता की भलाई के लिए होने चाहिए और इन्हें मात्र प्रकाशन के लिए कागजी कार्रवाई नहीं समझना चाहिए। रिसर्च कार्यों के परिणाम आम लोगों तक पहुंचने चाहिए, ताकि उनकी समस्याओं का निदान हो सके। इस अवसर पर डा. विजय पी. भटकार, एलपीयू के वीसी डा. रामेश कनवर और प्रो-चांसलर रश्मि मित्तल सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें