फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनिंग के मुद्दे पर आप विधायक ने लगाई आरोपों की झड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
माइनिंग का काम अभी भी चल रहा : खैरा
विज्ञापन

बोले- जिन पर कार्रवाई हुई, उनके नाम सार्वजनिक करें
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
आप विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि माइनिंग के मुद्दे पर उस समय पर ही कार्रवाई होगी, जब कैप्टन साहब खुद उड़कर देखेंगे कि माइनिंग हो रही है। उनकी ओर से माइनिंग होते देखने के बाद कुछ लोगों पर कार्रवाई तो कर दी गई, लेकिन सच्चाई यह है कि माइनिंग का काम अभी भी पहले की तरह चल रहा है।
विज्ञापन

खैरा ने प्रेसवार्ता में कहा कि कैप्टन सरकार ने कुछ लोगों पर कार्रवाई तो की, लेकिन वह मांग करते हैं कि उन लोगों के नाम सार्वजनिक किए जाएं, जो गैर कानूनी माइनिंग कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा नहीं होगा, क्योंकि इस धंधे में 11 कांग्रेस विधायकों व 1 मंत्री के करीबी भी शामिल हैं। खैरा ने कहा कि अगर कैप्टन चाहते हैं कि अवैध माइनिंग करने वालों पर कार्रवाई हो तो, इसके लिए ऑल पार्टी कमेटी बनाई जाए। यह कमेटी खुद जाकर इन खदानों की जांच करें। इसके बाद जो भी इस धंधे में शामिल पाया जाए, उनके नाम सार्वजनिक किए जाएं, चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखते हों। उन्होंने कहा कि अगर इस धंधे में शामिल नेताओं के नाम जगजाहिर नहीं किए गए तो वह इस मुद्दे को विधान सभा में उठाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें