अकाली कार्यकर्ताओं ने करतारपुर थाने को घेरा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की धक्केशाही के खिलाफ नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
गांव काले बाहियां के लोगों ने अकाली कार्यकर्ताओं से मिलकर करतारपुर थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार कांग्रेस विधायक की शह पर पार्टी कार्यकर्ता ने गांव के 139 नंबर रास्ते को कूड़ा कर्कट और गोबर फेंककर जाम कर दिया है।
इससे गांववासियों को वहां से गुजरने में काफी समस्या हो रही है। इस धक्केशाही के खिलाफ अकाली कार्यकर्ताओं ने गांववासियों समेत थाना करतारपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद डीसी वरिंदर शर्मा को भी शिकायत पत्र सौंपा गया, लेकिन इससे बावजूद कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की धक्केशाही के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों के अनुसार पुलिस प्रशासन ने यदि जल्द ही इसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करता तो वे संघर्ष को तेज करेंगे। इसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।