फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: 8वीं राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुरू, 700 एथलीट्स दिखाएंगे दमखम

Fri, 21 Nov 2025 06:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में और ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के सानिध्य में आयोजित 8वीं नेशनल कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आज पीएपी इंडोर स्टेडियम जालंधर में शुभारंभ हुआ।
 
विज्ञापन
चैंपियनशिप के शुभारंभ मौके पर मौजूद अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में और ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के सानिध्य में आयोजित 8वीं नेशनल कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आज पीएपी इंडोर स्टेडियम जालंधर में शुभारंभ हुआ।

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अर्पित शुक्ला, आईपीएस, स्पेशल डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) पंजाब एवं प्रधान, पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन उपस्थित रहे। उनके साथ एल. आर. नैय्यर, आईआरएस (सेवानिवृत्त) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब सरकार के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल विशेष तौर पर आमंत्रित किए गए। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के खजांची तथा इस चैंपियनशिप के ऑब्ज़र्वर जसबीर सिंह गिल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की।

उल्लेखनीय है कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए लगभग 700 ताइक्वांडो एथलीट्स भाग ले रहे है, जिससे उद्घाटन समारोह अत्यंत उत्साहपूर्ण, ऊर्जावान और भव्य बना। पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव एवं ओर्गेनाइजिंग कमेटी सचिव शिव प्रकाश शुक्ला ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, कोचों और खिलाड़ियों का हार्दिक स्वागत किया। अर्पित शुक्ला ने बताया कि चैंपियनशिप के दौरान खिलाड़ियों के रहने, खाने, पीने, ठहरने तथा खेलने के उत्कृष्ट और सुव्यवस्थित प्रबंध एसोसिएशन द्वारा सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि एथलीट्स को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन


पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन के तकनीकी सचिव, महाराजा रणजीत सिंह अवार्डी एवं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी शिव कुमार ने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मंच का संचालन एवं प्रबंधन करते हुए निखिल हंस, प्रेस सचिव पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों व निर्णायकों का पंजाब आगमन पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर हरमीत सिंह (ऑफिस सेक्रेटरी, पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन), हरप्रीत सिंह, अश्वनी कुमार, राकेश कुमार, विशाल शर्मा, एडवोकेट करण ठाकुर (खजांची, पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन) आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें