फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों को पकड़ने की मांग को लेकर रोष मार्च निकाला, ट्रैफिक जाम किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़शंकर (होशियारपुर) गत दिनों थाना पुलिस गढ़शंकर अंतर्गत गांव घागों रोड़ावाली में कत्ल किए गए परमजीत सिंह के हत्यारों के गिरफ्त के बाहर होने के कारमगांव निवासियों ने आनंदपुर साहिब रोड से लेकर थाना पुलिस गढ़शंकर तक एक रोष मार्च निकाला। इसके बाद थाना के आगे ट्रैफिक जाम करके पुलिस खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ कांग्रेस की भी महिला नेता खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उस पर भी हत्यारों की सहायता करने को आरोप लगाए गए।
विज्ञापन

करीब 10 दिन पहले थाना पुलिस गढ़शंकर अंतर्गत गांव घांगो रोड़ावाली में हुए एक झगड़े में घायल परमजीत सिंह की सिविल अस्पताल गढ़शंकर में मौत हो गई थी। चंडीगढ़ बार एसोसीएशन के अध्यक्ष डीपीएस रंधावा ने हत्यारों को इतने दिन निकल जाने के बाद भी न पकडने की कड़े शब्दों में निंदा करते कहा कि इस तरह करके पुलिस हत्यारों की सहायता कर रही है और पीड़ित परिवार के साथ नाइंसाफी कर रही ह। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की।
ड़ीएसपी गढ़शंकर सतीश कुमार के आरोपियों को दो दिन में पकडने के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। इतने समय में हमेशा ट्रैफिक की मुशकिल से जूझते कस्बे को और मुसीबत में ड़ाल दिया और लोग गर्मी में काफी लंबा समय ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। इस मौके नार्थ अमरीका पंजाबी एसोसिएशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह चाहल, मृतकके पिता निर्मल सिंह, माता रशपाल कौर, पत्नी नवप्रीत कौर, बहनें बलजीत कौर, सुखजीत कौर, सुरिंदर सिंह रंगी, नंबरदार बलवीर सिंह, दलविंदर सिंह, पाखर सिंह, जसवीर सिंह, केवल किशन, सोहन सिंह, दलजीत सिंह, राजविंदर सिंह, पूर्व सरपंच जोगिंदर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें