फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से मंडी में हजारों क्विंटल गेहूं भीगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर। शहर में शुक्रवार दोपहर अचानक हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि से जहां शहर के अधिकतर निचले क्षेत्रों में जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं दाना मंडी में पुख्ता प्रबंध न होने के कारण हजारों क्विंटल गेहूं भीग गई। बरसात के बाद किसान अपने स्तर पर गेहूं की बोरियां पानी से बाहर निकालने में जुट गए।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर अचानक आसमान काले बादलों से घिर गया और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटा तक हुई बारिश के बीच में ही ओलावृष्टि भी हुई। इससे मंडी में रखी हजारों क्विंटल गेहूं भीग गया। किसान जीत सिंह राजपुरा व हजूर सिंह रुहेडियांवाली ने बताया कि मंडी में बारदाना की कमी और लिफ्टिंग के पूरे प्रबंध न होने से यह समस्या आई है। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले खरीदे गए गेहूं की आज भी लिफ्टिंग नहीं हो सकी है। वहीं मार्केट कमेटी के पास गेहूं की बोरियों को बरसात से बचाने के लिए तिरपाल आदि का भी कोई प्रबंध नहीं है।
मार्केट कमेटी ने पुराने नए शेड लगवाने का कार्य अप्रैल में शुरू किया, जो अभई तक पूरा नहीं हुआ। इससे मंडी में आज बरसात के कारण करीब 90 प्रतिशत गेहूं गीला हो गया। किसानों ने बताया कि बरसात से गीली हुई गेहूं अगर सही ढंग से न सुखाई गई तो कुछ ही दिनों में सड़ कर खराब हो जाएगी। आंकड़ों के अनुसार अबोहर मंडी में अब तक 304608 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है। जिसमें से 303096 एमटी की खरीद और 212871 एमटी की लिफ्टिंग भी हो चुकी है। आज बरसात के दौरान मंडी में पहले से रखी 90225 एमटी और आज खरीदा गया 5525 एमटी गेहूं पानी में सराबोर हो गया।
विज्ञापन

मंडी के बोली रिकार्डर जगदीप सिंह ने बताया कि बारदाना की कमी के कारण लिफ्टिंग में समस्या आई है। इस बारे में कई बार खरीद एजेंसियों को लिखित रूप में बारदाना भेजने की मांग की गई। वहीं दूसरी ओर करीब आधा घंटे तक हुई तेज बारिश के शहर के शहर के निचले क्षेत्रों ठाकर आबादी, संत नगर, जैन नगरी, आनंद नगरी, नानक नगरी, जम्मू बस्ती आदि में जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें