गेहूं खरीद न होने पर लगाया जाम
गुस्साए किसानों ने दो घंटे तक गांव महराजवाला के पास रोका यातायात
अमर उजाला ब्यूरो
मलोट (मुक्तसर)। सरकार ने एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू करने की घोषणा की है। इसके बाद भी मंडियों में अभी तक सरकारी खरीद शुरु नहीं हो पाई है। इससे गुस्साए गांव दूहेवाला, फूलेवाला, खुन्नण कलां, भूंदड़, महराजवाला, दबड़ा व भंगचड़ी के किसानों ने दोपहर करीब दो बजे गांव महराजवाला के पास धरना लगाकर यातायात ठप्प कर दिया। करीब दो घंटे जाम के चलते वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
प्रदर्शनकारी किसान जसवीर सिंह, कुलबीर सिंह, जसविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, नछत्तर सिंह, गुरदीप सिंह, हरबंस सिंह का कहना था कि वह बीते दस दिन से मंडियों में बैठे हैं।ोई भी अधिकारी मंडी में नहीं आ रहा है। उन्होंने बार-बार सभी से कहा है लेकिन कोई उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। अभी तक एक भी खरीद अधिकारी नहीं आया है। अनाज मंडी में गेहूं की आदम से गेहूं उतारने को जगह नहीं बची है।
इससेउन्हें और भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मजबूरन उन्हें धरना लगाना पड़ा है। धरने के दौरान थाना सदर मुक्तसर के प्रभारी प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे लेकिन किसानों ने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद उन्होंने नायब तहसीलदार बलजिंदर सिंह को बुलाया। जिन्होंने साथ ही मौके पर खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को भी बुला लिया। नायब तहसीलदार ने भरोसा दिलाया कि सोमवार तक गेहूं की खरीद शुरु करवा दी जाएगी। इसके बाद किसानों ने धरना उठा लिया।