फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाईन फ्लू से व्यक्ति की मौत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से मौत पर चेता विभाग
विज्ञापन

मृतक के परिवार समेत आसपास के लोगों की जांच कराई
ग्रामीणों को बताए बीमारी के लक्षण और बचाव के तरीके
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। गांव कंधवाला अमरकोट निवासी युवक की स्वाइन फ्लू से श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल में रविवार को मौत हो गई। इसके बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को पीड़ित परिवार के सदस्यों सहित आसपास के लोगों की भी जांच की और ग्रामीणों को इस बीमारी के लक्षण बताते हुए बचाव के तरीके भी बताए।
गांव कंधवाला अमरकोट करीब 36 वर्षीय मनफूल को करीब 10 दिन पूर्व अचानक बुखार हुआ। कई दिनों तक बुखार ठीक न होने पर परिजन उसे श्रीगंगानगर ले गए। वहां पड़ताल में उसे स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजन उसे पीजीआई ले गए। रविवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पेशे से थ्री व्हीलर चालक मनफूल अपने पीछे 2 बेटियों, एक बेटे व पत्नी को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर मल्टीपपर्ज हेल्थ वर्कर परमजीत सिंह ने एनएनएम व अन्य टीम सहित सोमवार को उसके परिजनों संग मिलकर दुख सांझा किया तथा अन्य लोगों को स्वाइन फ्लू के लक्षणों तथा इससे बचाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगातार खांसी जुकाम व बुखार होने पर तुरंत खून की जांच करवाएं। स्वाइन फ्लू एच1, एन 1 वायरस से फैलता है। मरीज को कम से कम 101 डिग्री बुखार रहता है। उन्होंने बताया कि गले में दर्द और सांस लेने में दिक्कत होना स्वाइन फ्लू के लक्षण है। ऐसा होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच करवाएं। सेहत मुलाजिमों लोगों को बताया स्वाइन फ्लू से बचने के लिए अधिक से अधिक गुनगुना पानी पिएं और यथासंभव भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से गुरेज करें। स्वाइन फ्लू का वायरस हवा के माध्यम से एक-दूसरे में फैलता हैं। किसी को अधिक खांसी, जुकाम है तो वह मास्क का प्रयोग करे। गांववासियों को स्वाइन फ्लू से जागरूक करने के लिए पोस्टर भी बांटे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें