फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के कारण तीन घरों की गिरी छतें

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के कारण तीन घरों की छत गिरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। बारिश की वजह से कपूरथला रोड पर स्थित कच्चा कोट इलाके में तीन घरों की छत गिर गई। जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन लोगों डर पैदा हो गया है। छतों के गिरने की वजह सोमवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश बताया जा रहाह ै। यह इलाका बस्ती बावा खेल आबादी के सामने स्थित है। इन घरों में वृद्ध महिला सुमित्रा रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार तड़के अचानक धड़ाम की आवाज आई। उनके घर के दोनों कमरों की छत नीचे गिर गई। उन्होंने बताया कि कुछ ही दूरी पर वह सो रही थीं। उनका घरेलू सामान छत के नीचे दब जाने से नष्ट हो गया। दूसरे घर में दलबीर पत्नी सतपाल ने बताया कि उनके घर की छत सुबह 6 बजे गिरी। उस समय वह जाग चुके थे और कमरे से बाहर थे। सौभाग्यवश वह बच गए। दोनों परिवारों ने बताया कि उन्हें ऐसे जर्जर कच्चे घरों की छतें बदलने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें