फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में नशे से एक और व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर में नशे से एक और मौत
विज्ञापन

एक माह के भीतर नशे के सेवन से मर चुके हैं 11 नौजवान
पुलिस ने योद्धा को नशा बेचने वाले के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना आरफके के अंतर्गत पड़ते गांव गुलामीवाला निवासी 23 वर्षीय युवक की नशे से मौत हो गई। पुलिस ने युवक को नशा बेचने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा पुलिस ने शनिवार को मृतक के पिता भूपिंदर सिंह वासी गुलामीवाला के बयान पर दर्ज किया है।
पुलिस को दिए गए बयान में भूपिंदर सिंह ने बताया है कि उसका बेटा जुझार सिंह उर्फ योद्धा नशे का आदी था। बेटे ने 12 जुलाई को सुखदेव सिंह नामक व्यक्ति से नशा खरीदा था। इसके सेवन से उसकी हालत खराब हो गई। उसे फिरोजपुर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी हालत नाजुक होने पर फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे एएसआई रमेश मसीह ने बताया कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 20 दिन में आरिफ के थाना क्षेत्र में दो युवकों की नशे से मौत हो चुकी है। इसमें सतनाम सिंह व योद्वा सिंह शामिल हैं। कुल मिलाकर फिरोजपुर में नशे से 11 नौजवानों की मौत हो चुकी है। आरिफके में नशे का धंधा बहुत है और पुलिस को भी मालूम है कि नशा कौन लोग बेच रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें