फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाखड़ की सुखबीर को ललकार, अगर इतिहास में चैप्टर अब बहबल कलां का भी डलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अब इतिहास में बहिबल कलां कांड भी: जाखड़
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश प्रधान ने शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल को लिया आड़े हाथ
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
कांग्रेस के प्रदेश प्रधान सांसद सुनील जाखड़ ने इतिहास के साथ छेड़छाड़ पर शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि चिंता न करो, जो इतिहास डिलीट हुआ है, वह भी दोबारा किताबों में आएगा। इसके साथ ही बहिबल कलां कांड का चैप्टर जोड़ा जाएगा। जाखड़ सोमवार को जालंधर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
जाखड़ ने कहा कि कैप्टन सरकार में किसान कितने संतुष्ट हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मंडियों से 80 फीसदी फसल को उठाया जा चुका है और ज्यादातर फसल का भुगतान किया जा चुका है। इसके लिए पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को चाहिए कि वह फोन कर कैप्टन अमरिंदर सिंह को बधाई जरूर दें। अवैध खनन पर जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस जल्द ही पॉलिसी ला रही है, जिसमें अवैध माइनिंग रुक जाएगी। पहले ही कैप्टन सरकार ने ही ई-बीडिंग कर सरकार के राजस्व को छह सौ करोड़ प्रति वर्ष फायदा पहुंचाया है। पंजाब में 1500 किलोमीटर का इलाका दरिया का है, जिस पर ट्रैकिंग की जरूरत है। इसके लिए नवजोत सिंह सिद्धू व मनप्रीत सिंह बादल तेलंगाना माडल का जायजा लेने गए थे और वहां के माडल को पंजाब में लागू किया जाएगा, इसमें कुछ समय जरूर लग सकता है लेकिन अवैध खनन पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन

सुखबीर बादल की ओर से लाडी की गिरफ्तारी की मांग पर जाखड़ ने कहा कि केस दर्ज होने पर ही गिरफ्तारी का प्रावधान है तो उन पर भी केस दर्ज हैं। नेशनल हाइवे को रोकने का केस दर्ज है, सुखबीर को क्या गिरफ्तार किया गया। सुखबीर कह रहे हैं कि लाडी पर आरोप हैं तो सुखबीर को याद रखना चाहिए कि उनके खिलाफ भी 40 विधायकों ने आरोप लगाकर पत्र सौंपा है। इसलिए जांच के बिना कोई कार्रवाई नहीं हो सकती। माइनिंग अधिकारी, राजस्व अधिकारी की जांच रिपोर्ट आएगी, फिर पुलिस की अगली कार्रवाई होगी।
‘एसएचओ बराड़ को कौन कर रहै फंडिग’
शाहकोट उपचुनाव के बारे में जाखड़ ने कहा कि लाडी शेरोवालिया एक मजबूत उम्मीदवार हैं और उन पर रातों रात केस दर्ज करना विरोधियों की चाल थी। एसएचओ परमिंदर सिंह बराड़ अपनी जेब से 33 हजार रुपये का बिल अदा कर रहा है, उसे फंडिंग कौन कर रहा है, यह खर्च तो अकाली दल के प्रचार के खर्च में ही जोड़ा जाना चाहिए। लाडी के अवैध खनन पर जाखड़ ने कहा कि उसका वीडियो जरूर वायरल हुआ है, उसमें पैसों के लेनदेन को लेकर कोई भी बात सामने नहीं आई और लाडी ने इस वीडियो के बारे में स्पष्टीकरण हाईकमान को दिया था, जिससे आला कमान काफी संतुष्ट है और यही वजह है कि लाडी को मैदान में उतारा गया है।
‘ब्यूरोक्रेसी चढ़ा नीला रंग धीरे-धीरे उतरेगा’
जाखड़ जालंधर फेरी के दौरान साफ कह गए कि अभी सूबे की ब्यूरोक्रेसी पर नीला रंग चढ़ा हुआ है, जो धीरे धीरे उतरेगा। यह मर्ज दस साल पुराना हो चुका है, एकदम से नहीं जाएगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में जालंधर नगर निगम में कैप्टन अमरिंदर सिंह के आदेशों की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया था, जिसमें कैप्टन ने एफएंडसीसी की चेयरपर्सन अरुणा अरोड़ा को लगाने का आदेश लिखित तौर पर दिया था। नगर निगम ने उस आदेशों की परवाह नहीं की और किसी अन्य को यह पद सौंप दिया।
विज्ञापन

‘पानी का मुद्दा लेकर मोदी के पास जाएं खट्टर’
जाखड़ ने कहा कि हरियाणा के पानी को लेकर मनोहर लाल खट्टर का जो ब्यान आया है, उसमें उनको चाहिए कि वह पीएम मोदी के पास जाकर अपना रोना रोए। पहले केंद्र सरकार ने शाहपुर कंडी डैम के लिए 90 फीसदी पैसा खुद देने का फैसला लिया था, जिसको अब बदलकर 60 फीसदी कर दिया गया है। अब डैम के लिए 40 फीसदी शेयर प्रदेश को डालना है और सूबे के पास अभी इतना पैसा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें