फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर : कोरोना की रफ्तार कम होने पर लिया फैसला... सभी कक्षाओं के साथ 2 अगस्त से खुलेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। कोविड-19 के संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ते ही डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने शनिवार को स्कूलों संबंधी आदेश जारी कर दिए। इसमें सभी स्कूल अपनी सभी कक्षाओं के साथ 2 अगस्त से खुलेंगे। हालांकि स्कूलों को कोविड-19 की हिदायतों का ध्यान रखने को भी कहा गया है। स्कूल प्रबंधकों को सारे प्रबंध भी सुनिश्चित करने होंगे, ताकि किसी प्रकार की कोई लापरवाही न हो सके।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस कमिश्नर और देहाती के क्षेत्र में एसएसपी से अपील की गई है कि वे मास्क पहनकर आने, शारीरिक दूरी को ख्याल रखने आदि नियमों का सख्ती से पालन करवाएं। इन आदेशों की पालन न करने वालों के खिलाफ इंडियन पीनल कोड की धारा 188 और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005, एपिडेमिक डिजास्टर एक्ट 1897 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें