शिवानी मिस ग्लोबल और विनीता के सिर सजा मिसेज ग्लोबल का ताज
पठानकोट में करवाया गया मिस एंड मिसेज ग्लोबल प्रतियोगिता का सेमी फाइनल
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पठानकोट की फैशन डिजाइनर्स मिस एंड मिसेज ग्लोबल प्रतियोगिता की स्टेट डायरेक्टर सुजाता शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय होटल में सेमी फाइनल का आयोजन किया गया। जिसमें 50 के करीब प्रतियोगियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मिसेज सुनीता शर्मा, सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर गुनीता बिंद्रा, सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर सिया कोहली ने शिरकत की। सेमीफाइनल में तीन राउंड करवाए गए। जिसमें प्रतियोगियों ने रैंप पर अपनी प्रतिभा के जलवे बिखेरे। जिसमें मिस ग्लोबल पठानकोट का अवार्ड शिवानी राजपूत के नाम रहा। जबकि मिसेज ग्लोबल पठानकोट के अवार्ड पर विनीता ठाकुर ने कब्जा किया।
कार्यक्रम की स्टेट डायरेक्टर सुजाता शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम को करवाने का उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं और लड़कियों में छिपी प्रतिभा को निखारना और उन्हें बेहतर मुकाम तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सेमी फाइनल में विजयी रहने वाली प्रतियोगियों को मुंबई और दिल्ली में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम के दौरान एंकर की भूमिका विनय जोशी और रिक्की चोपड़ा ने बखूबी निभाई। कार्यक्रम में समाज सेवक शाम महाजन और उनकी पत्नी रंजना महाजन, ममता अग्रवाल, आशा भगत, संगीता शर्मा, चित्रा पुरी, भावना पुरी और कुसुम खजूरिया भी शामिल हुईं।
फोटो:-6-चयनित हुई प्रतिभागियों के साथ उपस्थित सुजाता शर्मा व अन्य।