फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोका-कोला फैक्ट्री के खिलाफ रोष प्रदर्शन, उद्योग मंत्री अरोड़ा का जलाया पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोकाकोला फैक्टरी के खिलाफ रोष प्रदर्शन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर उद्योग मंत्री अरोड़ा का जलाया पुतला
अमर उजाला ब्यूर
होशियारपुर। पानी बचाओ-पंजाब बचाओ के बैनर तले कोकाकोला फैक्टरी के खिलाफ चल धरने के दौरान रविवार को रैली निकाली गई। रैली के बाद कोकाकोला फैक्ट्री के गेट के समक्ष रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा का पुतला भी जलाया।
लोगों को संबोधित करते हुए वीर प्रताप राणा ने कहा कि हम होशियारपुर को रेगिस्तान नहीं बनने देंगे। कोकाकोला फैक्ट्री जब तक बंद नहीं की जाती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस फैक्टरी लगाने से पहले सर्वे किया था कि यहां पर धरती के नीचे बहुत पानी है, इसके बाद ही यह फैक्टरी यहां आई है और यह हमें मात्र 10-15 साल में ही बर्बाद करके चली जाएगी। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु, केरल, राजस्थान, बनारस एवं मेघालय में लोगों ने इसके दुष्प्रभावों के चलते संघर्ष करके फैक्ट्रियां बंद करवाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तक कि तमिलनाडु में 10 लोगों ने फैक्टरी बंद करवाने के लिए गोली तक खाई। यह अंग्रेजी कंपनी है, जो हमारा फायदा नहीं बल्कि बर्बाद करने आई है और यह सभी जानते हैं कि अंग्रेज कभी हमारा भला नहीं चाहते। जतिंदर भोलू ने कहा कि फैक्टरी लगाने के लिए सरकारी तंत्र पूरी तरह से बिक चुका है और इलाके के कई पंच-सरपंच भी फैक्टरी की बोली बोल रहे हैं। आम जनता इस संघर्ष में उनके साथ है। गोल्डी चक्क साधू, अजमेर पठानिया, मंजीत सिंह, गुरप्रीत गोपी, सतीश कुमार, बबलू खड़कां, राकेश पटियाडिय़ां, आशा रानी, कमलजीत कौर, सतनाम कौर, ऊषा रानी, बेअंत सिंह, मनोहर लाल, विजय कुमार जहानखेलां, अमित कुमार, कमलेश रानी, सुमन बाला व पूनम कुमारी ने सरकार से मांग की कि इस फैक्टरी को यहां न लगने दे और इसे किसी और जगह पर शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें