फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कोच फैक्टरी , दक्षिण पूर्व रेलवे, उतर रेलवे व मध्य रेलवे सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे कोलकाता ने चितरंजन लोकोमोटिव वर्कर्स को दी मात
विज्ञापन

रेल कोच फैक्टरी, दक्षिण पूर्व रेलवे, उत्तर रेलवे व मध्य रेलवे पहुंचे सेमीफाइनल में
कपूरथला। रेल कोच फैक्टरी कपूरथला के सिंथेटिक टर्फ हॉकी स्टेडियम में चल रही 40वीं ऑल इंडिया रेलवे महिला हॉकी चैपिंयनशिप में मंगलवार को पांचवें दिन दक्षिण पूर्व रेलवे, उत्तरमध्य रेलवे, मध्य रेलवे और रेल कोच फैक्टरी लीग मैचों में विजयी रहे। इस जीत के साथ ये टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

पहले मैच में दक्षिण पूर्व रेलवे कोलकाता की टीम ने चितरंजन लोकोमोटिव वर्कर्स को 7-0 से हराया। मध्यांतर तक विजयी टीम 5-0 से विजयी थी। कोलकाता की टीम की तरफ से मैच के 19वें मिनट में निल माझी ने गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। 20वें मिनट में बिराजनी इक्का ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद बिराजनी इक्का ने एक और गोल कर 23वें मिनट में स्कोर 3-0 कर दिया। रोजालिंड डूंगडूंग और निक्की प्रधान ने क्रमवार 33वें और 34वें मिनट में दो गोल किए। दूसरे हाफ में निल माझी ने 58वें मिनट में फील्ड गोल किया। 66वें मिनट में बिराजनी इक्का ने गोल का स्कोर 7-0 कर दिया। दूसरे मैच में उत्तर मध्य रेलवे, अलाहाबाद ने पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर को 5-0 से हराया। मध्यातंर तक विजयी टीम 2-0 से आगे थी। इलाहाबाद की टीम की तरफ से पहला गोल 23वें मिनट में सुलेखा ने किया। इसके बाद अगला गोल अनुबाला ने 35वें मिनट में किया। दूसरे हाफ में 45वें 53वें और 55वें मिनट में सरोज, अनुबाला और पिंकी ने गोल किए। तीसरे मैच में बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबला देखने को मिला। जिसमें गत विजेता मध्य रेलवे, मुंबई ने उत्तर रेलवे नई दिल्ली की टीम को 1-0 से हराया। दोनों ही टीमों ने पहले ही हाफ मे गोल करने के भरसक प्रयास किए, मगर सफलता न मिल सकी। दूसरे हाफ में मध्य रेलवे की कविता विद्यार्थी ने 54वें मिनट में फील्ड गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। आखिरी मैच में रेल कोच फैक्टरी ने पश्चिम रेलवे को 6-3 से हराया। मध्यांतर तक आरसीएफ की टीम 1-0 से आगे थी। आरसीएफ की तरफ से 25वें मिनट में ओलंपियन नवजोत कौर ने पहला गोल किया। दूसरे हाफ के 38वें मिनट में पश्चिम रेलवे की अनुपा बरला ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। अगले ही मिनट में आरसीएफ कीलालरे मरूती ने फील्ड गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। चार मिनट बाद पश्चिम रेलवे की अनूपा बरला ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में तबदील कर स्कोर 2-2 कर दिया। इसके बाद आरसीएफ की कप्तान ओलंपियन दीपिका ने पेनाल्टी कार्नर से गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया। इसके बाद आरसीएफ की अमरिंदर कौर ने 64वें और 66वें मिनट में दो फील्ड गोल किए। 69वें मिनट में पश्चिम रेलवे की रंजीता ने एक और गोलकर अंतर 5-3 कर दिया। जवाबी हमला करते हुए ओलंपियन नवजोत कौर ने फील्ड गोल कर स्कोर 6-3 किया और इस तरह आरसीएफ अपने पूल में टॉप करके सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। इस दौरान मुख्य मेहमान आरसीएफ खेल संघ के अध्यक्ष और प्रमुख वित्तल सलाहकार सीएम जिंदल थे। इसके अलावा ध्यानचंद अवार्डी राम कुमार और आरसीएफ खेल संघ के कई पदाधिकारी, अतंरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें