फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते मॉडल हाउस इलाके में एक बुजुर्ग महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान ठाकुर देवी (70) पत्नी स्वर्गीय अजीत सिंह निवासी मॉडल हाउस के रूप में हुई है। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर थाना भार्गव कैंप के प्रभारी बरजिंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक महिला घर में अकेली थी। जब घर में काम करने वाली महिला ने घर का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई दरवाजा खोलने के लिए नहीं आया। काफी देर इंतजार करने के बाद आस-पड़ोस के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर जाकर देखा कि ठाकुर देवी का शव जली हुई हालत में पड़ा हुआ था। शव के पास मिट्टी का तेल पड़ा हुआ था। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुजुर्ग महिला ने खुद को आग लगाई या किसी और ने लगाई इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें