फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार करवाने के लिए 70 साल की एनआरआई ने लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। 70 साल की बुजुर्ग एनआरआई महिला 1.5 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोपियों को गिरफ्तार करवाने के लिए ठोकरें खा रही हैं। परेशान महिला ने पत्रकार वार्ता में कहा कि अगर जालसाजों को काबू न किया गया तो वह डीजीपी सुरेश अरोड़ा के कार्यालय के बाहर सुसाइड कर लेगी।
विज्ञापन

कपूरथला की रहने वाली एनआरआई सुषमा आनंद ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ रही। पिछले दो साल से वे न्याय के लिए पुलिस से लेकर अदालत तक चक्कर काट चुकी हैं। सुषमा आनंद ने बताया कि 2015 में कपूरथला के रहने वाली हरदीप कौर, पटियाला की प्रोफेसर कालोनी की रहने वाली रशनी और इंदरजीत सिंह ने चिट फंड कंपनी के नाम पर उससे कई चरणों में करीब डेढ़ करोड़ रुपये हड़प लिए। आरोपियों के खिलाफ कपूरथला में जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया गया। 2016 में तीनों आरोपियों को अदालत ने भगोड़ा करार दे दिया और उनकी अग्रिम जमानत भी हाईकोर्ट ने रद्द कर दी। पुलिस तीन साल में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करवाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की लेकिन पुलिस ने फिर भी गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें