फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की ओवरडोज से दो नौजवानों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदकोट। रेलवे स्टेशन से सटी संजय नगर बस्ती निवासी दो युवकों की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। मृत युवकों की पहचान हरजिंदर सिंह (35) और सुखजीत सिंह सन्नी (25) के रूप में हुई है। उनके पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस के पास उनकी मौत के अलग-अलग कारण बताए हैं। मृतक हरजिंदर सिंह के परिवार का कहना है कि कर्ज के कारण मानसिक परेशानी के चलते उनके बेटे ने जहर पीकर जान दी है। सन्नी के परिवार ने उसके बीमार होने के चलते मौत होने का दावा किया है।
माल रोड पर फल बेचने वाले संजय नगर निवासी हरजिंदर सिंह की सोमवार देर शाम हालत बिगड़ गई थी। उसे तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके कुछ समय बाद ही बस्ती का दूसरा नौजवान सुखजीत सिंह सन्नी सिविल अस्पताल के बाथरूम में मृत पाया गया। रात भर सन्नी का तो कोई भी वारिस अस्पताल में नहीं पहुंचा। इसके चलते अस्पताल में उसकी अज्ञात के रूप में एंट्री की गई थी। मंगलवार सुबह उसकी पहचान हो पाई।
विज्ञापन

सूत्रों का दावा है कि दोनों ने नगर सुधार ट्रस्ट मार्केट के पास सुलभ शौचालय में नशे के टीके लगाए थे। इसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। मामले में हरजिंदर सिंह के मामा जैमल सिंह ने तो स्वीकार किया कि उसका भांजा नशा करने का आदी था। उसकी नशे की ओवरडोज के कारण मौत हुई है। चार साल पहले हरजिंदर सिंह के बड़े भाई की भी नशे के कारण ही मौत हुई थी। उधर मृतक हरजिंदर सिंह के आवास पर पहुंचे फरीदकोट से आम आदमी पार्टी के सांसद प्रो. साधू सिंह ने कहा कि पंजाब में नशे के बढ़ते प्रचलन की वजह से युवा मौत का ग्रास बन रहे हैं। प्रदेश सरकार तमाशा देख रही है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर इकबाल सिंह संधू ने कहा कि दोनों नौजवानों की मौत के बारे में उनके परिवारों ने पुलिस को दिए बयान में नशे की ओवरडोज का कोई जिक्र नहीं किया है। इसके बाद भी पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
----------
फोटो 09एफआरडीपी03-मृतक हरजिंदर सिंह की फाइल फोटो
फोटो 09एफआरडीपी04-मृतक सु्खजीत सिंह सन्नी की फाइल फोटो
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें