जेल में बंद अपराधियों से मिले यूपी के विधायक राजा भैय्या
अरमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
यूपी के विधायक व रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैय्या के फरीदकोट दौरे को लेकर प्रशासनिक व राजनीतिक क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। करीब दो सप्ताह पहले 11 नवंबर को वह फरीदकोट आए थे और इस दौरान वह यहां के कांग्रेसी विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों के मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे थे। उसी दिन राजा भैय्या के फरीदकोट की केंद्रीय जेल में बंद कुछ अपराधियों सें मुलाकात की खबर ने हलचल मचा रखी है। हालांकि उनके जेल आने की बात को जिला पुलिस व जेल प्रशासन सिरे से ही नकार रहा है।
जानकारी के अनुसार बीती 11 नवंबर को पंजाब के दौरे पर राजा भैय्या दोपहर के समय विधायक किक्की ढिल्लों के आवास पर पहुंचे थे। राजा भैय्या के घर आने के बारे में विधायक ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी है और उनके साथ अपनी फोटो भी अपलोड की है। बताया जा रहा है कि विधायक आवास पर कुछ समय रूकने के बाद फरीदकोट जेल भी गए । जहां जेल प्रशासन ने उनकी किसी अपराधी के साथ मुलाकात भी करवाई। उस मामले में जेल अधिक्षक बलकार सिंह भुल्लर ने राजा भैया के जेल आने की बात को ही सिरे से खारिज कर दिया है। वहीं विधायक किक्की ढिल्लों ने कहा कि राजा भैया उनके पास उनका स्टड फार्म देखने आए थे।
---------
फोटो 27एफआरडीपी01
फरीदकोट में राजा भैय्या के साथ विधायक किक्की ढिल्लों।