फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61वीं नेशनल स्कूल गेम्स आज से शुरू, तैयारियां पूरी

Mon, 16 Nov 2015 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में 61वीं नेशनल स्कूल गेम्स का उद्घाटन सोमवार को शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा करेंगे।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से करवाई जाने वाली इन खेलों का समापन 20 नवंबर को होगा।

शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स सरबजीत सिंह तूर ने कहा कि नेशनल स्कूल गेम्स में अंडर-17 लड़के एवं लड़कियों के हॉकी मुकाबले, अंडर-17 व अंडर-19 ग्रुप में लड़कों के कबड्डी मैच और अंडर-19 ग्रुप में लड़के एवं लड़कियों के गतका मुकाबले करवाए जाएंगे। इन खेलों में देशभर के 1204 खिलाड़ी भागेदारी करेंगे।


उन्होंने कहा कि नेशनल गेम्स करवाने के लिए सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। उन्होेंने बताया कि हॉकी मुकाबले में लड़कों की 29 और लड़कियों की 25 टीमें शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कबड्डी के अंडर-19 और अंडर-17 में 8-8 टीमें होंगी। वहीं गतका के मुकाबले में लड़कों की 5 और लड़कियों की 4 टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि हॉकी के मुकाबले ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम डीएवी कॉलेज, पीएपी हॉकी एस्ट्रोटर्फ, बीएसएफ और दोआबा खालसा मॉडल स्कूल जालंधर में करवाए जाएंगे।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी हरिंदर पाल सिंह, सहायक शिक्षा अधिकारी स्पोर्ट्स गुरिंदर सिंह संघा और सुरजीत लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें