फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद सदीक को आरओ ने जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना इजाजत मोगा में रैली करने पर मोहम्मद सदीक को नोटिस
विज्ञापन

मोगा। हलका मोगा के रिटर्निंग अफसर ने फरीदकोट से कांग्रेसी प्रत्याशी मोहम्मद सदीक को नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद सदीक ने वीरवार को मोगा हलके के कई गांवों समेत मोगा शहर में चुनावी रैली की थी और इसके लिए सदीक ने रिटर्निंग अफसर या फिर चुनाव अधिकारी से इजाजत भी नहीं ली थी। इसी को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग अफसर ने मोहम्मद सदीक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। सदीक को जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। अगर 24 घंटे में सदीक जवाब नहीं देते तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होना तय है।
वीरवार को फरीदकोट से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद सदीक ने मोगा में प्रताप रोड, वार्ड नंबर 25, गांव दुन्नेके, डरोली भाई, सिंघावाला, बुक्कनवाला, घलकलां, झंडेआणा, दारापुर, खुखराणा, महेशरी, सद्दा सिंह वाला, निधावाला, सलीणा, खोसा पांडो, धल्लेके और मोगा के वार्ड नंबर 25 में चुनावी रैली की थी, जिसके लिए नियमों अनुसार सदीक ने चुनाव अधिकारी से इजाजत नहीं ली थी। नोटिस में कहा गया है कि इन जगहों पर की गई चुनावी रैली में कितना खर्च आया, यह भी बताया जाए।
विज्ञापन

सहायक रिटर्निंग अफसर मोगा गुरविंदर सिंह जौहल का कहना है कि अगर 24 घंटे के भीतर सदीक अपना जवाब दायर नहीं करते या फिर उनका जवाब संतुष्टिजनक न हुआ तो उनके खिलाफ चुनाव आयोग के आदेशानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लोकसभा हलका फरीदकोट से कांग्रेसी प्रत्याशी मोहम्मद सदीक का कहना है कि चुनाव रैली करने के लिए हलका विधायक को चुनाव अधिकारी से इजाजत लेनी होती है। वीरवार को की गई रैली संबंधी इजाजत ली या फिर नहीं, इस बारे में विधायक डॉ. हरजोत कमल को ही पता है। सदीक ने कहा कि आरओ द्वारा जारी किए गए नोटिस के बारे में अभी उन्हें जानकारी नही मिली है, वह विधायक से इस बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन

...रैली नही नुक्कड़ बैठक की थी
मोगा से विधायक डॉ. हरजोत कमल का कहना है कि उन्हें आरओ का नोटिस मिल गया है। उन्होंने मोगा में वीरवार को कोई चुनावी रैली नहीं की, बल्कि मोहम्मद सदीक की अध्यक्षता में कांग्रेसी वर्करों के साथ नुक्कड़ बैठकें की गई थी, इसी के चलते गांव डरोली भाई में वर्करों का इक्ट्ठ ज्यादा हो गया, जिस कारण आरओ को लगा कि कांग्रेस की ओर से चुनावी रैली की जा रही है। उन कहा कि वह उक्त नोटिस का जवाब बना रहे हैं।


फोटो-19मोग11 (गांव सिंघवाला में चुनाव प्रचार के दौरान फोटो खिंचवाते मोहम्मद सदीक व कांग्रेसी नेता)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें