फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 परीक्षा केंद्रों पर सामाजिक शिक्षा की जगह पहुंचा पंजाबी विषय का प्रश्नपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
25 परीक्षा केंद्रों पर सामाजिक शिक्षा की जगह पहुंचा पंजाबी का प्रश्नपत्र
विज्ञापन

आठवीं के विद्यार्थियों और परीक्षा केंद्र स्टाफ में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। पंजाब शिक्षा विभाग की हिदायतों पर स्टेट काउंसिल ऑफ एजूकेशन रिसर्च ट्रेनिंग (एससीईआरटी) की निगरानी में वीरवार को 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का आगाज हुआ। पहले दिन राज्य भर में सामाजिक शिक्षा विषय का पेपर था और फरीदकोट में भी परीक्षा के लिए करीब 100 केंद्रों की स्थापना की गई। लेकिन परीक्षा के दौरान फरीदकोट जिले के करीब 25 परीक्षा केंद्रों पर एससीईआरटी की ओर से सामाजिक शिक्षा विषय की जगह पंजाबी विषय का पेपर भेज दिया गया। जिसके चलते इन केंद्रों पर करीब एक घंटा तक अफरा तफरी का माहौल रहा। बाद में दूसरे परीक्षा केंद्रों से सामाजिक शिक्षा विषय का पेपर मंगवा कर विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुछ साल पहले तक 8वीं की परीक्षा का आयोजन भी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से किया जाता रहा है। लेकिन पिछले कुछ साल से 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं एससीईआरटी की ओर से ली जा रही है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर स्कूल स्तर का स्टाफ भी तैनात होता है। लेकिन पेपर की सप्लाई एससीईआरटी करती है। वीरवार को पहले पेपर के दौरान ही 25 केंद्रों पर सामाजिक शिक्षा विषय के स्थान पर पंजाबी विषय का पेपर पहुंचने से विद्यार्थियों और अध्यापकों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। एससीईआरटी के जिला कनवीनर और मुख्याध्यापक जसविंदर सिंह ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि अकेले जिला फरीदकोट में ही नहीं बल्कि पंजाब भर के कई स्कूलों में सामाजिक शिक्षा की जगह पंजाबी विषय का पेपर पहुंच गया। ऐसे हालात के चलते विभाग ने दूसरों केंद्रों से ई-मेल के जरिए प्रश्न पत्र मंगवा कर उसे विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाया। इसके चलते हुई देरी के एवज में विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय भी दिया गया। उधर एससीईआरटी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि यह गलती पेपर सप्लाई करने वाले पब्लिशर की ओर से की गई है। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए विभाग ने उसे ब्लैक लिस्ट करने का फैसला किया है। साथ ही पंजाबी विषय की 19 मार्च को होने वाली परीक्षा के लिए नए सिरे से प्रश्न पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें