फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट लगने से पालतू बैल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अबोहर। गांव कीकरखेड़ा स्थित ढाणी बाजीगर में वीरवार सुबह बरसात के कारण बिजली ट्रांसफार्मर से जमीन में आए करंट से बैलगाड़ी लेकर जा रहे पालतू बैल की मौत हो गई। बैलगाड़ी मालिक और अन्य गांववासियों ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों से उक्त ट्रांसफार्मर को सही करवाने व बैल पालक को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

कीकरखेड़ा निवासी महेंद्र पाल और कंवरपाल ने बताया कि बाजीगर ढाणी के पास से पीरखाना को जाते रास्ते पर बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इसमें अक्सर करंट आता है। इस बारे में वे कई बार बिजली कर्मचारियों को सूचित भी कर चुके हैं। वीरवार सुबह बारिश के बाद जब गांव का ही निवासी ओम प्रकाश बैलगाड़ी से खेत जा रहा था तोअचानक ट्रांसफार्मर से आए करंट की चपेट में आने से बैल की मौत हो गई। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना बिजली कर्मचारियों को दी। पालतू बैल मरने से ओम प्रकाश का हजारों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें