करंट लगने से बच्चे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। जालंधर कैंट के साथ लगते गांव परागपुर में बच्चे का करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सात वर्षीय बच्चा अपनी मौसी के घर पर कुछ दिनों के लिए आया हुआ था। रसोई में घरवालों ने पानी गर्म करने के लिए बाल्टी में बिजली की रॉड लगाई हुई थी। बच्चे ने खेलते हुए उस बाल्टी को हाथ लगा लिया जबकि घरवाले दूसरे कमरे में बैठे थे। उनको पता नहीं लगा। करंट लगने से बच्चे की मौत हो गई।