फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाऊस की मीटिंग से पहले मेयर ने किया होमवर्क, कांग्रेसी पार्षदों के साथ प्री मीटिंग, अवैध इमारतों व कालोनियों का मामला उठा मेयर क

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षद ने निगम की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
विज्ञापन

मेयर जगदीश राज राजा ने कांग्रेस पार्षदों की बुलाई थी बैठक
कांग्रेस पार्षदों के साथ प्री मीटिंग, अवैध इमारतों व कालोनियों का मुद्दा उठाया
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। निकायमंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के जालंधर में एक्शन के बाद अवैध कालोनियों व इमारतों को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामला अब नगर निगम की होने वाली हाउस की मीटिंग में उठने जा रहा है। विरोधी तो दूर कांग्रेस नेताओं ने भी तैयारी करनी शुरू कर दी है। शनिवार को मेयर जगदीश राज राजा ने कांग्रेसी पार्षदों की बैठक बुलाई ताकि उनके साथ बैठकर समस्याओं का समाधान तो किया जा सके साथ ही हाउस की प्री मीटिंग कर सारी योजना बनाई जा सके।
शनिवार को कैंट विधानसभा हलके के पार्षदों की बैठक मेयर राजा ने बुलाई, जिसमें विधायक परगट सिंह के अलावा तमाम पार्षद मौजूद रहे। इसमें तीसरी बार पार्षद बनी अरुणा अरोड़ा ने निगम पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। अरुणा अरोड़ा ने कहा कि शहर में अवैध निर्माण व कालोनियां तेजी से बन रही है और पार्टी जनता के प्रति जवाबदेह है। लोग सवाल कर रहे हैं, सीवरेज के कनेक्शन अवैध तौर पर जोड़े जा रहे हैं। अरुणा के सवाल पर मेयर ने चुप्पी साध ली। लेकिन पार्षद परमजीत बागड़ी बोली कि मैंने एक पैलेस की शिकायत की कोई आया ही नहीं बाद में विधायक परगट सिंह बिल्डिंग विभाग के अधिकारियों को बोले कि हम आपसे सहयोग करते हैं। अरुणा ने परमपाल एसटीपी को कहा कि मुझे सोमवार तक सारी कालोनियों की सूची चाहिए, जिसमें मालिकों के नाम भी होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमाम पार्षदों ने एकजुट होकर कहा कि सीवरेज व सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। वहीं पार्षद नीरजा जैन व प्रभदायल ने अवैध इमारत का मामला उठाया तो बिल्डिंग इंस्पेक्टर व अधिकारी चुपचाप सुनते रहे। पार्षद अरुणा ने कहा कि अगर मेरे को सूची नहीं मिली तो मैं निगम हाउस में उस सूची की डिमांड करूंगी और इसके जिम्मेदार अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें