सेहत विभाग की टीम को मिला डेंगू का लारवा
जालंधर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में डेंगू की बिमारी को फैलने से रोकने के लिए डेंगू का लारवा को खत्म किया जा रहा है। सेहत विभाग की टीम ने बीएसएनएल ऐक्सचेंज, जनरल पोस्ट ऑफिस जालंधर के कार्यलय में जाकर कूलरों व पानी की टैंकियों की चैकिंग की गई। इसके अलावा टीम ने शहर के अलग अलग इलाकों में जाकर कूलरों व पानी की टैंकियों में जमा पानी की जांच की। इस दौरान कुछ घरों में लगे कूलरों में डेंगू का लारवा पाया गया, जिसे सेहत विभाग की ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस दौरान कई इलाकों में दवा का छिड़काव भी किया गया। इस दौरान डा. सतीश कुमार ने कहा कि सिविल सर्जन जालंधर डा. जसप्रीत कौर सेखों के दिशा निर्देशों के चलते यह कार्रवाई की जा रही है।