फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसार में ईश्वर की श्रेष्ठतम कृति है नारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारी का पिछड़ा होना विकास में सबसे बड़ी बाधा : किरण
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिलाओं ने पेश किए विचार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिलाओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए हैं। इस मौके पर समाजसेवी व पूर्व सदस्य लोक अदालत किरण गौड़ ने कहा की नारी का पिछड़ा होना मानव के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। जिन राष्ट्रों ने नारी प्रतिभा व क्षमता को निखारने के सुअवसर प्रदान किए हैं और नारी को सम्मान की दृष्टि से देखा है, वह सामाजिक आर्थिक दृष्टि से आगे हैं।
महिलाओं को संपूर्ण आजादी मिले : मधु
सेवा भारती पंजाब की सरपरस्त और समाजसेवी मधु मित्तल ने कहा कि सही मायने में तभी सार्थक होगा, जब विश्व भर में महिलाओं को मानसिक व शारीरिक रूप से संपूर्ण आजादी मिलेगी।
विज्ञापन

आज महिलाएं उन्नति की राह पर : सर्बजीत
जीरा नगर काउंसिल की प्रधान सर्बजीत कौर ने कहा कि आज महिलाएं उन्नति की राह पर चलकर पुरुष के बराबर पहुंच गई हैं। अपनी योग्यता के दम पर महिलाओं ने समाज में राष्ट्र में अपना स्थान बना लिया है।
विज्ञापन

महिलाएं भी महिलाओं के पिछड़ने के लिए जिम्मेवार : वनिता
सीनियर सिटीजन काउंसिल संस्था जीरा की उप प्रधान वनिता झांजी ने कहा कि जहां महिलाओं के शोषण, कुपोषण और कष्टप्रद जीवन के लिए पुरुष प्रधान समाज को जिम्मेवार ठहराया जाता है, वहीं यह भी कटु सत्य है कि महिलाएं भी महिलाओं के पिछड़ने के लिए जिम्मेवार हैं।

फोटो संख्या-07एफजेडआरपी01
कैप्शन - किरण गौड़, मधु मित्तल, सर्बजीत कौर, वनिता झांजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें