एपीजे कालेज में हेरीटेज दिवस का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। एपीजे कालेज आफ फाइन आर्टस में हेरीटेज दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जालंधर के विभिन्न कालेजों के छात्रों ने भाग लेत हुए गिद्दा, भंगड़ा और लुड्डी आदि पेश किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीसी वरिंदर शर्मा शामिल हुए। इस दौरान कालेज प्रिंसिपल डॉ. सुचारिता शर्मा ने कहा कि आज की पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ना समय की मांग है। सभी विद्यार्थियों की तरफ से पेश किए गए कार्यक्रम की सभी ने प्रशंसा की।