फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के पहले सबसे बड़े रेसिंग इवेंट होशियारपुर राईड एंड रन में दिखा जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के अरविंद पनवर ने जीता सीएफआई ऑफिशियल साइक्लिंग इवेंट
विज्ञापन

साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से कराया गया पंजाब में पहला इवेंट
122 किलोमीटर साइकिल रेस और हाफ मैराथन में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर। साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग के साथ जिला प्रशासन ने पंजाब में पहली सीएफआई ऑफिशियल 122 किलोमीटर साइकिल रेस करवाकर प्रोफेशनल साइक्लिंग के क्षेत्र में शानदार आगाज किया। इसमें ओवरऑल पहली पोजिशन इंडियन रेलवे के साइकिलिस्ट अरविंद पनवर ने हासिल की। उन्होंने यह रेस तीन घंटे 20 मिनट में पूरी की। इसके अलावा इंडियन एयर फोर्स के साइकिलिस्ट कृष्णा नायाकोडी ने 3 घंटे 28 मिनट में रेस पूरी कर दूसरा और पंजाब के हर्षवीर सेखों ने तीसरी पोजिशन हासिल की। वहीं हाफ मैराथन में बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग दौड़े। पहले साइकिल रेस रवाना की गई। जिसे कैबिनेट मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया, एसएसपी जे एलनचेलियन, डिप्टी कमिश्नर रोपड़ सुमित जारंगल के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
चोटी के 131 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट ने पंजाब की सबसे मुश्किल रेस में अपना पसीना बहाया। क्योंकि अर्ध पहाड़ी इलाके में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। इस रेस के लिए 180 साइक्लिस्ट की ओर से रजिस्ट्रेशन करवाई गई थी। लेकिन रविवार को 131 साइक्लिस्ट में से 57 साइक्लिस्ट ने पूरी रेस मुकम्मल करते हुए जिले के भौगोलिक क्षेत्र की सराहना की। विजेताओं को डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया, एसएसपी जे. एलनचेलियन, साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव ओंकार सिंह ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पोजिशन पर रहे साइक्लिस्ट को 1 लाख रुपये, दूसरी पोजिशन पर 75 हजार और तीसरी पोजिशन पर रहने वाले साइक्लिस्ट को 60 हजार रुपये इनाम के तौर पर दिए गए। इसके अलावा 122 किलोमीटर के रास्ते में करीब 8 किलोमीटर तक की दो मुश्किल चढ़ाईयां तेजी से और कम समय में पूरी करने वाले साइक्लिस्टों को फर्स्ट प्राइम और सेकेंड प्राइम के लिए चुना गया है। उन्होंने बताया कि फर्स्ट प्राइम में बरुही से कोठी लग की 8 किलोमीटर चढ़ाई सबसे तेजी से चढ़ने वालों में इंडियन रेलवे के अरविंद पनवर पहले और इंडियन एयर फोर्स के कृष्णा नायाकोडी दूसरे और हरियाणा के अनिल मंगला तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि सेकेंड प्राइम में डडियाली से ले कर कमाही देवी तक की चढ़ाई को कम समय में पूरा करने वाले साइक्लिस्ट अरविंद पनवर फिर से बाजी मार गए। जबकि हिमाचल प्रदेश के शिवेन दूसरे और इंडियन आर्मी के सतीश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि फर्स्ट प्राइम में पहली पोजिशन पर 15 हजार, दूसरी पर 10 हजार और तीसरी पोजिशन पर 75 सौ रुपये नकद इनाम के तौर पर दिए गए हैं। जबकि सेकेंड प्राइम में भी इतनी ही राशि पोजिशन के अनुसार दी गई है। उन्होंने बताया कि पहले 20 साइक्लिस्ट को एक लाख रुपये से ले कर तीन हजार रुपये तक के नकद इनाम सहित ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से नवाजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें