फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरू रविदास जी के प्रकाशोत्सव पर भव्य शोभायात्रा से गुरू नगरी में बदला जालंधर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरु रविदास की शोभायात्रा पर बरसे फूल
विज्ञापन

642वें प्रकाशोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। श्री गुरु रविदास महाराज जी के 642वें प्रकाशोत्सव पर सोमवार को बूटा मंडी स्थित श्री गुरु रविदास धाम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं ने श्री गुरु रविदास महाराज की पालकी के समक्ष माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा करके शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
शोभायात्रा के दौरान विभिन्न संगठनों की ओर से श्री गुरु रविदास महाराज की महिमा का गुणगान किया गया। शोभा यात्रा के मार्ग में डीजे की धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। सुरक्षा व ट्रैफिक को लेकर पहले से किए गए प्रबंधों के चलते रूट डायवर्ट किया गया था। शोभायात्रा बूटा मंडी से शुरू होकर नकोदर रोड, डॉ. बीआर अंबेडकर चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, श्रीराम चौक, मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, भगत सिंह चौक, अड्डा होशियारपुर, अड्डा टांडा, माई हीरां गेट, सर्कुलर रोड, भगवान वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, जेल रोड, बस्ती अड्डा, जीटी रोड व भगवान वाल्मीकि चौके से होते हुए वापस श्री गुरु रविदास धाम में पहुंचकर संपंन हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा सांसद चौधरी संतोख सिंह, विधायक सुशील कुमार रिंकू और चौधरी सुरिंदर सिंह, उपायुक्त वरिंदर कुमार शर्मा और पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने भी शोभा यात्रा में भाग लिया।। सांसद, विधायकों, डीसी और सीपी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस के महासचिव चौधरी विक्रमजीत सिंह, महापौर जगदीश राज राजा, वरिष्ठ उप महापौर हरसिमरनजीत सिंह बंटी, अतिरिक्त उपायुक्त जसबीर सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुडरविजी और एडीसीपी पीएस सिंह भंडाल, सहायक आयुक्त हिमांशु जैन, सहायक पुलिस आयुक्त सरबजीत राय और अन्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें