फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली सांसद गुजराल बोले 2019 में देश में किसी पार्टी को सपष्ट बहुमत नहीं मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
2019 में किसी पार्टी नहीं मिलेगा बहुमत: नरेश गुजराल
विज्ञापन

कैप्टन की प्रशंसा कर गए पूर्व पीएम के बेटे अकाली सांसद,
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
शिअद के दिग्गज नेता व पूर्व पीएम के बेटे शिअद सांसद नरेश गुजराल का कहना है कि 2019 में किसी पार्टी को देश में बहुमत नहीं मिलेगा। सांसद गुजराल मंगलवार को जालंधर में खास तौर पर आए हुए थे। उन्होंने अपने एमपी फंड से जालंधर व कपूरथला के सात विधानसभा हलकों के सरकारी अस्पतालों में 7 आधुनिक एंबुलेंस देने की घोषणा की, जिन पर 16-16 लाख रुपये खर्च आएगा।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान गुजराल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह पहले भी पंजाब में सरकार चला चुके हैं, उनके पास सियासी तजुर्बा है और वह समझदार भी हैं। यही वजह है कि उनके पुलिस अधिकारी अगर आपस में उलझे हैं, फिर भी तनाव भरी स्थिति में उन्होंने कानून व्यवस्था को कंट्रोल कर रखा है। गुजराल ने देश की न्यायपालिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि इंसाफ देरी से मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक निर्भया केस में सुप्रीम कोर्ट में केस चल रहा है, जबकि ऐसे केसों में तत्काल सजा का प्रावधान होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट को रेप केस के लिए स्पेशल कोर्ट का गठन करना चाहिए, जहां छह महीने में ही फैसला किया जा सके ताकि ऐसी संगीन घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। गुजराल ने जालंधर के आदमपुर, नकोदर, शाहकोट, सुलतानपुर लोधी, कपूरथला समेत सात स्थानों पर स्थित सिविल अस्पताल में एंबुलेंस देने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें