थ्री लेग रेस में जसमीत व अभिनव छाए
द ग्लेडिओल्स स्कूल में ‘विंटर फिस्टा’ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
बठिंडा रोड स्थित द ग्लेडिओल्स स्कूल में रविवार को ‘विंटर फिस्टा’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने अभिभावकों समेत भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य शैली में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर तारीफें बटोरीं। वहीं खेल मैदान में बच्चे जीत के लिए दौड़े।
कार्यक्रम में बाल सुरक्षा अधिकारी डॉ. शिवानी नागपाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहीं। वहीं डीईओ फरीदकोट बलजीत कौर विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम का आगाज अतिथियों की ओर से गुब्बारे छोड़ने की रस्म के साथ हुआ। उसके बाद बच्चों ने मार्च पास्ट किया। खेलों के दौरान थ्री लेग रेस में जसमीत व अभिनव पहले, अंगद व मानसाहिब दूसरे और अभय व अभिजोत तीसरे स्थान पर रहे।
बैग पैक रेस में शगुन ने पहला, जसनूर ने दूसरा और नानक ने तीसरा स्थान पाया। सौ मीटर रेस में दविंदर पहले, अनंत दूसरे और अभिजोत तीसरे स्थान पर रहा। स्पून रेस में राजदीप प्रथम व एकनूर द्वितीय रही। फ्रॉग रेस में जयदीप प्रथम, तनराज द्वितीय और ईमान तृतीय रहे। प्रिंसिपल संदीप कौर ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष मनोहर गर्ग, सचिव सोम गर्ग, पूनम गर्ग, म्यूजिक टीचर भरत ठक्कर भी मौजूद थे।