फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल ने फूंका सुखपाल खैरा का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीच सड़क पर जलता पुतला छोड़ चलते बने अकाली
विज्ञापन

खैरा के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए हुए थे इकट्ठे, बाद में मानी गलती
कपूरथला।
शिरोमणि अकाली दल और शिरोमणि यूथ अकाली दल ने आम आदमी पार्टी के भुलत्थ विधायक व नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैरा का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की। सबसे पहले अकाली नेता दोपहर दो बजे स्टेट गुरुद्वारा साहिब में इकट्ठा हुए। उसके बाद पुतले में आग लगाकर जलता छोड़ वहां से निकल गए। बाद में उन्होंने इसके लिए माफी मांगी।
विज्ञापन

खुराना, कादूपुर और पम्मा ने बताया कि अब तक हाईकोर्ट ने भी सुखपाल सिंह खैरा की अपील को खारिज कर दिया है। इससे यह साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी ईमानदारी का मुखौटा ओढ़कर चिट्टे का व्यापार कर रहे थे। सुखपाल सिंह खैरा के ड्रग तस्करों से संबंध इसकी गवाही भरते हैं इसलिए खैरा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अकाली दल और यूथ अकाली दल एक-दूसरे से ज्यादा क्रेडिट लेने की होड़ में दिखाई दिए। स्टेट गुरुद्वारा साहिब से डीसी आफिस तक पैदल मार्च के दौरान दो-तीन बार तालमेल की कमी के चलते अकाली दल गुटों में बंटा नजर आया। इस दौरान शिरोमणि यूथ अकाली दल प्रधान शहरी के रणजीत सिंह खुराना, देहाती प्रधान सुखदेव सिंह कादूपुर और हलका इंचार्ज एडवोकेट परमजीत सिंह, जिला परिषद के उप चेयरमैन मास्टर गुरदेव सिंह, एसजीपीसी सदस्य जरनैल सिंह डोगरांवाल, पार्षद राजिंदर सिंह धंजल, अजय बबला, अमरदीप गुजराल, अमरबीर सिंह लाली, ब्लाक समिति के चेयरमैन दलजीत सिंह कोट करार खां, अकाली दल की वर्किंग कमेटी सदस्य कुलवंत सिंह जोसन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें