फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनियनें भंग करने के विरोध में ट्रक ऑपरेटरों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनियनें भंग करने के विरोध में ट्रक ऑपरेटरों का धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)।
सूबा सरकार की ओर से यूनियनें भंग करने के विरोध में जनता ट्रक यूनियन के नेतृत्व में बुुधवार को समूह ट्रक ऑपरेटरों ने एसडीएम दफ्तर के सामने धरना दिया। इस दौरान कैप्टन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

ऑपरेटरों ने सूबे में ट्रक यूनियनें भंग करने का कड़ा विरोध जताया। ट्रक ऑपरेटरों ने यह फैसला वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि अगर इस फैसले को रद्द न किया गया तो सूबे के लाखों ट्रक ऑपरेटर बेरोजगार हो जाएंगे। यूनियन भंग होने पर व्यापारी वर्ग अपनी मर्जी के दाम देगा और काम भी मर्जी मुताबिक ही देगा। इसका सीधा असर ट्रक ऑपरेटरों के रोजगार पर पड़ेगा। इस दौरान अध्यक्ष राजविंदर रुखाला, बिक्कर सिंह, बलविंदर सिंह, अशोक कुमार, संदीप गोयल, कौर सिंह, किक्कर सिंह, राज कुमार सेठी, भूरा सिंह, गुरचरन सिंह, गुरमीत सिंह और सरबन सिंह समेत बड़ी गिनती में ऑपरेटर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें