मामूली बारिश से कई इलाके जलमग्न
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
सावन माह आने से पहले ही बरस रही प्री मानसून की बौछारें शहरवासियों के लिए समस्या का कारण बन रही हैं। नगर निगम की नाकामी की वजह से बुधवार सुबह हुई मामूली बारिश से शहर जलमग्न हो गया। एक तरफ जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। जलभराव से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गोपाल नगर, न्यू गोपाल नगर, पटेल चौक, अली पुली, बस्ती दानिशमंदा, 120 फुटी रोड व अली मोहल्ला में प्री मानसून बरसात के बाद जमा पानी ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। बरसात का पानी लोगों के घरों में घुसने से लोगों को काफी दिक्कतें हुई।