फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर 500-500 के नोट: रुपये देखते ही मच गई लूट, जिसके हाथ जितने आए वो लेकर चलता बना, जालंधर की घटना

Fri, 20 Jun 2025 06:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर में बीच सड़क पर 500-500 रुपये के नोट देख लोगों में लूट मच गई। पुरुष से लेकर महिलाएं भी नोट उठाने के लिए बीच सड़क पर आ गई। जिसके हाथ जितने नोट लगे वह लेकर चलता बना।
विज्ञापन
समाजसेवी ने कही रुपये लौटाने की बात। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क पर 500-500 रुपये के नोट मिलने पर वहां लूट मच गई। जिसके हाथ जितने नोट लगे वह लेकर चलता बना। यह घटना पंजाब के जालंधर की है। जालंधर ग्रामीण के कस्बा फिल्लौर में नवांशहर रोड पर मना साहिब क्षेत्र में किसी व्यक्ति के सड़क पर 20 हजार रुपये के 500-500 के नोट गिर गए। यह घटना उस समय हुई जब वह व्यक्ति किसी वाहन में सवार था और उसकी जेब से रुपये सड़क पर गिर पड़े। हालांकि जिस शख्स के यह रुपये थे उसे इसका पता नहीं चला और वह बिना रुके ही चला गया। 

विज्ञापन


घटना स्थल पर मौजूद एक फल विक्रेता ने बताया कि उसने पैसे गिरते हुए देखे थे। तभी एक पीली पगड़ी पहने व्यक्ति वहां आया और नोट उठाने लगा। कुछ ही पलों में एक महिला भी टैंपो से उतरकर पैसे बटोरने लगी। फल विक्रेता के अनुसार, दोनों मिलकर करीब 20,000 रुपये लेकर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, इस घटना में एक समाजसेवी ने इंसानियत की मिसाल पेश की। उन्होंने लोगों से कुछ पैसे वापस लेकर इकट्ठा किए और कुल 4,500 रुपये अपने पास सुरक्षित रखे हैं। समाजसेवी ने अपील की है कि जिनके पैसे गिरे हैं, वे उनसे संपर्क करें और अपने रुपये वापस ले सकते हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई है। यह वाकया जहां इंसानों की लालच को दर्शाता है, वहीं एक समाजसेवी की ईमानदारी भी प्रेरणादायक बनकर सामने आई है।

यह भी पढ़ें : Punjab: होटल में बर्थडे पार्टी... दोस्तों ने दिया चिट्टे का ओवरडोज और बुझ गया घर का इकलौता चिराग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें