फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: विदेश भेजने का झांसा देकर 46 लाख की ठगी

Wed, 19 Aug 2026 05:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बेटी समेत 4 के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। अमेरिका और कनाडा भेजने तथा वहां पक्का (स्थायी निवासी) करवाने का झांसा देकर 46 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मां-बेटी समेत चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पीड़ित की शिकायत और पुलिस उपाधीक्षक स्तर की जांच के बाद की गई है।
गांव माछीके निवासी जगदीप सिंह ने 28 फरवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोगा को शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके भाई जोरावर सिंह को अमेरिका में शरणार्थी के तौर पर भेजने का झांसा दिया। आरोपियों ने जोरावर सिंह का रिश्ता कराने का भी वादा किया था। इसके अलावा, वीरपाल कौर नामक युवती को कनाडा भेजने का भरोसा दिया गया। बाद में जोरावर सिंह को भी कनाडा में पक्का (स्थायी निवासी) करवाने की बात कही गई थी। शिकायतकर्ता के परिवार से करीब 46 लाख रुपये लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने पैसे लेने के बाद अपना वादा पूरा नहीं किया। शिकायत की जांच पुलिस उपाधीक्षक निहाल सिंह वाला ने की। जांच में आरोप सही पाए गए। पुलिस ने वीरपाल कौर, उसके पिता सुखजिंदर सिंह, माता कमलजीत कौर और धर्मकोट निवासी सुखविंदर कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें