फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मनप्रीत बादल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर पैतृक गांव में जश्न

Wed, 19 Aug 2026 05:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुक्तसर। भारतीय जनता पार्टी ने मनप्रीत सिंह बादल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद उनके पैतृक गांव बादल में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से गांव बादल स्थित निवास पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का आना-जाना लगा है। वे मनप्रीत बादल को बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा के मुक्तसर हलका इंचार्ज राजेश गोरा पठेला समर्थकों सहित गांव बादल पहुंचे। उन्होंने मनप्रीत सिंह बादल से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। गोरा पठेला ने कहा, मनप्रीत सिंह बादल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मनप्रीत बादल अब पार्टी की नीतियों और पंजाब के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे। इस अवसर पर भाजपा मंडल 3 के अध्यक्ष राजिंदर भुजिया वाले और किसान मोर्चा के अध्यक्ष शमिंदर सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें