फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालन को कृषि का सहायक धंधा बनाएं किसान: संदीप जाखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
‘पशुपालन को सहायक धंधा बनाएं किसान’
विज्ञापन

पशुपालन विभाग ने किया साहीवाल नस्ल की गायों की प्रदर्शनी का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर । पशुपालन विभाग ने साहीवाल प्रोजेक्ट के अंतर्गत पैदा हुए साहीवाल बछियों की प्रदर्शनी का आयोजन सोमवार को गांव कल्लरखेडा में किया गया। यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान संदीप जाखड़ ने बतौर मुख्य अतिथि और एसडीएम पूनम सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
मुख्य अतिथि ने पशुपालकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि साहीवाल नस्ल की गाय पालते हुए पशुपालन को सहायक धंधे के रूप में अपनाएं। एसडीएम पूनम सिंह ने देसी व साहीवाल नस्ल की गायों के बारे में महिलाओं को जागरूक करने और उन्हें इस क्षेत्र में आगे आने को प्रेरित किया। पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ राजेंद्र बंसल ने विभाग की ओर से चलाई जा रही साहिवाल के अलावा सुअर पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन आदि योजनाओं को अपना कर पशुपालकों को उद्यमशील बनने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहीवाल प्रोजेक्ट पंजाब के कोआर्डिनेटर डॉ. अनिल पाठक ने साहीवाल नस्ल सुधार कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की। सीनियर वेटनरी अफसर डॉ. नरेंद्रपाल सिंह ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को पशुपालन से जुड़ने पर जोर दिया। वेटकिनरी अफसर डॉ. अमित नैन ने पशुपालकों को विभाग की ओर से उपलब्ध उत्तम किस्म के टीकों के से अपने पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान करवाने की सलाह दी। पशु नस्ल प्रदर्शनी में भाग लेने वाले पशुपालकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें